{"_id":"60635a2e8ebc3ee61d7cf343","slug":"decline-in-the-number-of-corona-infected-patients-faridabad-news-noi5743221135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई गिरावट
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक महीने बाद कोरोना की रफ्तार पर हल्का ब्रेक लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 48 कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की गई है, जबकि 23 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली, वहीं कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों को भी राहत मिली है। मंगलवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को 97 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई थी और 63 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया था। सोमवार को कुल 512 नए नमूने लिए गए थे।
मंगलवार को चार्मवुड विलेज, आईपी कॉलोनी, एनआईटी-3, सेक्टर-82, 88, 85, 86, जवाहर कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, सेक्टर-8, 7, सेक्टर-18, 29, डबुआ कॉलोनी, नेहरू कॉलेज, आदर्श नगर, सेक्टर-65, 21, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-42, 43, 46, 49, 31, 30, 14, 9, 15 और सेक्टर-35 में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 47671 हो गई है, जिसमें 46676 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी तक 423 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में 572 सक्रिय मामले हैं। इनमें 76 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 496 को होम आइसेलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में दाखिल 15 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं और चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1432 नमूने लिए गए हैं। इनमें 1245 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक 572374 नमूने लिए जा चुके हैं। प्रति एक लाख की आबादी पर 31798 नमूने लिए जा रहे हैं। हमारा प्रयास कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपलिंग बढ़ाने पर है, इसमें और तेजी लाई जाएगी। लोगों से अपील है कि कोविड नियमों का पालन करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं।