फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Decision taken in the panchayat to curb extravagant spending on weddings

Faridabad News: पंचायत में शादी-विवाह में फिजूलखर्ची रोकने का निर्णय

Mon, 26 Oct 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Decision taken in the panchayat to curb extravagant spending on weddings
52 पालों के फैसलों को गांव में लागू करने पर बनी सहमति
विज्ञापन

नियमों की निगरानी के लिए मोहल्ला स्तर पर बनेंगी कमेटियां

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। गांव खेड़ी कलां में 52 पालों की ओर से सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए लिए गए निर्णयों को लागू करने के संबंध में सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता महाशय मुरारीलाल ने की, जबकि संचालन छोटूराम सेवा समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने की।

पंचायत में सभी जातियों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची रोकने पर सहमति जताई। सत्यपाल नरवत ने 6 सितंबर 2026 को गांव मंडकोला, पलवल में आयोजित 52 पालों की महापंचायत में लिए गए निर्णयों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों में दहेज, अनावश्यक खर्च, मेहमानों की अधिक संख्या, तेज आवाज में डीजे बजाने और शराब के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन



पंचायत में सगाई, गोद भराई, लग्न, बरात, भात, छोछक और मृत्यु भोज सहित विभिन्न आयोजनों में खर्च और लोगों की संख्या सीमित करने के निर्णयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक आयोजनों को सादगी से संपन्न करने से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा। पंचायत में लिए गए निर्णयों के अनुसार, छोछक और कथा जैसे आयोजनों में अधिक लोगों को बुलाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नियमों की निगरानी के लिए बनेंगी कमेटियां


पंचायत में निर्णय लिया गया कि गांव की सभी बिरादरियां इन नियमों का पालन करेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवार के आयोजन में शामिल नहीं होने की बात भी कही गई। फैसलों को लागू कराने और निगरानी के लिए मोहल्ला स्तर पर कमेटियां बनाई गई हैं। इसके अलावा गांव स्तर पर भी एक कमेटी गठित की गई है। पंचायत में कमल सिंह, रणवीर सिंह, बच्चू फौजी, धर्मवीर चेयरमैन, पंडित गोपाल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed