{"_id":"69ab26076f156b9108092a97","slug":"debris-lying-on-the-footpath-in-sector-18-people-walking-on-the-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64335-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-18 में फुटपाथ पर पड़ा मलबा, सड़क पर चल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-18 में फुटपाथ पर पड़ा मलबा, सड़क पर चल रहे लोग
विज्ञापन
हादसे की रहती है आशंका, मलबा हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-18 में लंबे समय से फुटपाथ पर मलबा पड़ा होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोग फुटपाथ का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
निवासी महावीर बिश्नोई का कहना है कि फुटपाथ के पास एक सरकारी कार्य चल रहा है और वहां काम कर रहे कर्मचारी निर्माण का मलबा सीधे फुटपाथ पर ही डाल रहे हैं। इसके चलते पूरा रास्ता बंद हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। छोटे बच्चे भी फुटपाथ बंद होने के कारण सड़क से ही गुजरने को मजबूर हैं।
निवासियों के अनुसार, पहले फुटपाथ के किनारे सुरक्षा के लिए ग्रिल लगी हुई थी, लेकिन वह भी अब टूट चुकी है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मलबा हटाने, टूटी ग्रिल को ठीक कराने और फुटपाथ को दोबारा चालू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।