फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Death in suspicious circumstances of married

Faridabad News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 02 Jun 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
पति, प्रेमिका सहित छह पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-7 क्षेत्र में 37 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान सविता तेवतिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सविता की शादी करीब 18 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के जेवर क्षेत्र के नगला गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों फरीदाबाद के सेक्टर-7 में रहने लगे और घर पर बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का काम करते थे। दंपती के दो बच्चे हैं और परिवार सामान्य रूप से जीवन व्यतीत कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि कोचिंग पढ़ने आने वाली एक छात्रा के साथ संदीप के कथित अवैध संबंध बन गए थे। उनका कहना है कि जब यह संबंध शुरू हुआ तब छात्रा नाबालिग थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। परिजनों का आरोप है कि युवती वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत है लेकिन उसके और संदीप के बीच संबंध लगातार बने हुए थे।
विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक उन्होंने कई बार इस संबंध को लेकर संदीप और उसके परिवार से शिकायत की थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि युवती सविता को धमकाती थी और संदीप के साथ रहने की बात कहती थी। इन परिस्थितियों के कारण सविता मानसिक तनाव में रहने लगी थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति को सीधे तौर पर मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मृतका के पिता दशरथ डागर ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत के पीछे उसके पति संदीप तेवतिया, सास-ससुर, उक्त महिला, उसके भाई, मां तथा चाची की भूमिका है। उनका कहना है कि इन सभी लोगों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। वहीं दूसरी ओर मृतका के ससुर कैप्टन सुरेंद्र कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह, उनकी पत्नी और बेटा संदीप एक रिश्तेदार के निधन पर जेवर गए हुए थे। घर पर सविता अकेली थी और मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। उनके अनुसार एक मजदूर ने फोन कर बताया कि सविता दरवाजा नहीं खोल रही है। पड़ोसी की मदद से घर की जांच की गई तो सविता फंदे पर लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




सेक्टर-7 चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed