फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deadly attack on milk seller

Faridabad News: दूध विक्रेता पर जानलेवा हमला

Wed, 09 Aug 2023 09:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Aug 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on milk seller
साढ़े चार हजार रुपये लूटने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रंजिश के चलते दूध विक्रेता पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया। तिरखा कॉलोनी निवासी कौशल्या देवी ने बताया कि बड़स बेटा नवीन (27) डेयरी का काम करता है। बेटी ड्यूटी पर गई हुई थी, वहीं छोटा बेटा जिम गया हुआ था।
7 अगस्त की शाम को साढ़े छह बजे घर के बाहर खड़े होकर पड़ोसी से बात कर रही थी। तभी पड़ोसी नितेश, दिनेश,उज्जवल, उज्जवल की मां, जोनी, दिपांशु व पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उनके बेटे नवीन के ऊपर तेज धार हथियार से अचानक हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से गले में तार बांध कर घोटने की कोशिश भी की गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने अपने बेटे को बचाया। आरोपियों ने नवीन के जेब में रखे साढ़े चार हजार रुपये ले गए। बेटे को उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उपचार व एमएलआर काटने के बाद एक्सरे के लिए बीके अस्पताल रेफर कर दिया। नवीन की बहन अनू ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची। डॉ. गविन्दर ने कहा कि मरीज नवीन ने शराब का सेवन कर रखा है। जिसका परिजनों ने विरोध किया तो एसएचओ के सामने टेस्ट किया, जिसमें अल्कोहल लेवल जीरो आया। जिसके बाद डॉ. गविन्दर ने एमएलआर काटकर नवीन को एक्सरे के लिए बीके अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी सतीश डागर का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed