फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deadly attack and firing on a woman shopkeeper

Faridabad News: महिला दुकानदार पर जानलेवा हमला व फायरिंग

Fri, 13 Feb 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack and firing on a woman shopkeeper
-उपमंडल के नई गांव में उधार के विवाद में हुई वारदात, गांव में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। उपमंड़ल के नई गांव में एक महिला दुकानदार द्वारा गांव के ही युवक से उधार के पैसे मांगना उस समय महंगा पड़ गया जब आरोपी युवक ने महिला के साथ मारपीट की और बाद में भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दहशत फैला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

नई गांव निवासी फजीलत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। 10 फरवरी की शाम करीब सात बजे गांव का ही रहीश उसकी दुकान पर सामान लेने आया। सामान देने के बाद जब उसने पैसे मांगे तो आरोपी ने देने से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला द्वारा शांतिपूर्वक समझाने पर आरोपी और उग्र हो गया तथा दुकान से निकलकर कुछ दूरी तक चला गया। पीड़िता के अनुसार, पैसे मांगने के उद्देश्य से वह आरोपी के पीछे गई। इसी दौरान रास्ते में महिला के पति व परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए और आरोपी को समझाने का प्रयास किया। तभी आरोपी अचानक हिंसक हो गया और महिला के साथ हाथापाई करने लगा।
विज्ञापन

उसने महिला की चोटी पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और दुपट्टा खींचते हुए अपमानजनक शब्द कहे। मामला यहीं नहीं रुका। आरोपी ने अपनी पैंट की जेब से अवैध हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। सरेआम हुई फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी व उसका एक साथी राजू जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे की हालत में था और पहले भी गांव में झगड़े व हमलों के मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed