फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deadline for undergraduate admissions in colleges extended again.

Faridabad News: कॉलेजों में स्नातक दाखिले की अंतिम तिथि फिर बढ़ी

Fri, 03 Jul 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Deadline for undergraduate admissions in colleges extended again.
- अभ्यर्थी 12 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। अब छात्र 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह चौथी बार है जब विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई है।

इस बार फरीदाबाद के कॉलेजों में छात्र दाखिला लेने के लिए ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले में स्नातक कोर्स की 10 हजार से अधिक सीटें मौजूद हैं, लेकिन उनके मुकाबले अब तक केवल 15 हजार के करीब ही आवेदन आए हैं। पिछली बार करीब 27 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादातर विद्यार्थी इस बार फरीदाबाद के बजाय बाहर के बड़े कॉलेजों या बड़ी यूनिवर्सिटीज का रुख कर रहे हैं। इस वजह से आवेदनों की संख्या कम रह गई है।
विज्ञापन


महाविद्यालयों में पारंपरिक कोर्स जैसे बीए और बीकॉम पहली पसंद बने हुए हैं। इन दोनों कोर्स में करीब 2400 सीटें हैं, जबकि आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या सीटों के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी है। दूसरी तरफ तारीख बढ़ने का एक फायदा यह भी होगा कि जो छात्र इस साल से शुरू हो रहे लाइफ साइंस और फिजिकल साइंस जैसे नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें भी फॉर्म भरने का एक और मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई शुरू होने में हो सकती है देरी
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेजों का शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से शुरू होना तय हुआ है। हालांकि बार-बार आवेदन की तारीख आगे बढ़ाए जाने से अब दाखिले की पूरी प्रक्रिया लेट हो सकती है। इसका सीधा असर नए सत्र पर पड़ेगा और कॉलेजों में पढ़ाई देरी से शुरू होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे छात्रों का कीमती समय प्रभावित हो सकता है।

----
विभाग द्वारा इसी सप्ताह दाखिले का नया शेड्यूल जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएं, वे समय रहते आवेदन करें। -सपना नागपाल, नोडल अधिकारी, श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed