फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dead body was found hanging in the room for a month in faridabad

राज बनी राजा की लाश: एक महीने से कमरे में फंदे पर लटका था शव, ईद के दिन बच्चों ने देखा तो हुआ खुलासा

Thu, 11 Apr 2024 06:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Apr 2024 06:54 PM IST
सार

ईद पर स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल एक बंद पडे मकान में चली गई। एक बच्चे ने गेट खोलकर देखा तो घबरा गया।

विज्ञापन
dead body was found hanging in the room for a month in faridabad
एक महीने से कमरे में फंदे पर लटका था शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित शिव दुर्गा विहार लकड़पुर स्थित एक कमरे से गुरुवार दोपहर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव करीब एक माह से फंदे पर लटका हुआ था। गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल कमरे में चली गई। उसे लेने बच्चा अंदर गया तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पाकर दयालबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नल्हड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मामले की जांच की रही है।

विज्ञापन

एक महीने से गायब था राजा
मृतक की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी राजा (32) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। शिव दुर्गा विहार में परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक राजा करीब एक माह से लापता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सामने आया सच
ईद पर स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल एक बंद पडे मकान में चली गई। एक बच्चे ने गेट खोलकर देखा तो घबरा गया। राजा का गला सड़ा शव कमरे से गार्डर पर एक प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन

इस वजह से परिवार ने नहीं की एफआईआर
परिजनों के मुताबिक राजा की पत्नी करीब चार साल से अपने मायके में रहती है। वह दिहाडी मजदूर था। राजा बिना बताए कई कई दिनों तक गांव या दोस्तों के पास चला जाता था। इसीलिए परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत नहीं दी। दयालबाग चौकी प्रभारी विजयपाल ने बताया शव की हालत बेहद खराब है। पोस्टमार्टम के लिए शव को नल्हड मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed