{"_id":"6589c12482582fff1f0412c8","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-semi-nude-state-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18511-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिला, पहचान छिपाने को चेहरा कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिला, पहचान छिपाने को चेहरा कुचला
Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
- कुछ दूरी पर पड़े मिले कपड़े, पहचान करने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बाटा फ्लाईओवर के पास रामनगर की झाड़ियों में सोमवार की सुबह पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात युवक का शव बरामद किया। अज्ञात युवक के कपड़े कुछ दूरी पर पड़े हुए थे। शव की पहचान को छुपाने के लिए चेहरे पर कई बार हमला किया। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
बाटा फ्लाईओवर के पास बसे रामनगर के लोगों को सोमवार की सुबह झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। लोगों से इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव की उम्र 32 से 35 वर्ष है। शव देर रात का का है। युवक की पहचान को छुपाने के लिए चेहरे पर कई चोटें मारी हुई हैं। शव का चेहरा व नाक पूरी तरह से लहूलुहान है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या करके पहचान को छुपाने के लिए चेहरे को खराब किया गया है। सेक्टर 11 पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित का कहना है कि शव की पहचान के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकता है। पहचान के लिए लोगों को फोटो दिखाई जा रही है। शव के मुंह पर काफी गंभीर चोटें हैं।