{"_id":"6a12f9b44463a320ab04ea3e","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-family-members-expressed-suspicion-of-murder-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70783-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
मोबाइल गायब होने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुखारपुर गांव स्थित एक मकान में फंदे से लटका मिला हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो अविवाहित था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई कमल ने बताया कि राजेश 22 मई को घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों के पास पुलिस की ओर से फोन आया कि राजेश का शव बुखारपुर गांव में अनिल नामक व्यक्ति के घर में फंदे से लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि राजेश की हत्या की गई है। पहले उसे किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और बाद में शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद से राजेश का मोबाइल फोन गायब है, जिससे उन्हें साजिश की आशंका और गहरी लग रही है। रविवार को परिजन पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में परिवार के लोगों ने मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।