फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dead body of a young man found in a suitcase

Faridabad News: सूटकेस में अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव

Tue, 11 Apr 2023 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a suitcase
- पुलिस लाइन के पास बाईपास रोड पर मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन के पास मंगलवार दोपहर एक सूटकेस के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। सूटकेस में युवक के शव को प्लास्टिक की रस्सी से बांधा गया था। किसी राहगीर ने सड़क किनारे सूटकेस के पास जाकर देखा तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। बैग के ऊपर मक्खियां भिनक रही थीं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुची और बैग को कब्जे में ले लिया। बैग खोलने पर पुलिस को युवक का अर्धनग्न शव मिला। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है। सेक्टर-31थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसीपी सराय देवेंद्र यादव ने बताया कि किसी राहगीर ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी कि बाईपास रोड पर एक सूटकेस से दुर्गंध आ रही है। सूचना पाकर एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण, सेक्टर 31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र खत्री, क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक, क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश व सेक्टर 28 चौकी प्रभारी एसआई हर्षवर्धन मौके पर पंहुचे। जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि एक हल्के बैंगनी रंग के सूटकेस में दो-तीन दिन पुराना शव पड़ा हुआ था। मृतक के कान के पास चोट के निशान हैं। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक की रस्सी से बांधने के बाद पॉलीथिन में पैक करके सूटकेस में बंद किया गया था। मौके पर डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ पहुंचीं और मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की पहचान के लिए शव को दो दिन तक रखा जाएगा। सभी थानों की पुलिस को अपने इलाके के गुमशुदा लोगों की लिस्ट चेक करने को कहा गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस को भी सूचित किया गया है।

----------
पहले सूटकेस में मिले शव की अभी तक पहचान नहीं
सूटकेस में शव मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले नवंबर-2022 में अरावली में एक सूटकेस में युवक के कंकाल के अवशेष बरामद हुए थे। केस में अभी तक पुलिस कोई भी कड़ी नहीं मिल पाई है। शव पाली सूरजकुंड रोड पर सूटकेस में बंद था। अंदर कुछ कपड़े भी थे। पांच महीने बाद भी शव की पहचान कर नहीं हो पाई है। मामले में गाजियाबाद पुलिस भी जांच कर रही है। सूरजकुंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज का कहना है कि शव के डीएनए का सैंपल लेने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed