फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dead body of a girl found on the banks of Yamuna near Shahjahanpur village, suspicion of murder

Faridabad News: शाहजहांपुर गांव के पास यमुना किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Fri, 22 Mar 2024 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found on the banks of Yamuna near Shahjahanpur village, suspicion of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे (केजीपी) के नीचे गांव शाहजहांपुर के पास यमुना नदी में 20 से 25 साल की युवती का शव मिला है। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवती की हत्या की आशंका जताई गई है। पांच दिन के अंदर यमुना नदी में यह तीसरा शव पुलिस को प्राप्त हुआ है, जिसमें से दो युवक व एक युवती का है। थाना छांयसा पुलिस से शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल को मोर्चरी में रखवा दिया है।

थाना छायंसा प्रभारी रणवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को फोन के जरिए उनको सूचना मिली कि केजीपी एक्सप्रेस वे पुल के नीचे बह रही यमुना नदी गांव शाहजहांपुर में एक युवती का शव बह रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। अज्ञात युवती की उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है। शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की पहचान के लिए आस पास के गांव में काफी पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हुई। युवती ने गहरे आसमानी रंग का सूट और पैरों में हाई हील की सैंडिल पहनी है। युवती के शरीर पर कई प्रकार के टैटू बने हुए है। जिसमें कलाई पर ''''माँ'''' लिखा हुआ टैटू और चाइनीज टैटू व उंगली पर ''''के'''' शब्द गुदा हुआ पाया गया। इसके अलावा एक हाथ की कलाई पर ''''डेस्टिनी'''' भी गुदा हुआ था।
विज्ञापन

---
एनसीआर के थानों में दी जानकारी
अज्ञात युवती की पहचान के लिए दिल्ली एनसीआर के सभी थानों में सूचना दे दी है। महिला की फोटो भी भेज दी गई। इसके अलावा यमुना नदी के आसपास के गांव में भी सरपंच और लोगों को युवती पहचान के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कैमरों को किया जाएगा चेक
पुलिस को अंदेशा है कि युवती की हत्या करने के बाद केजीपी पुल के ऊपर से यमुना नदी में फेंका गया है। इसलिए केजीपी के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाएगा। इसमें यमुना नदी के ऊपर गुजरने वाले वाहनों को चेक किया जाएगा। इसके अलावा अन्य शवों के मिलने की भी जांच की जा रही है।
-----

पांच दिन में मिला तीसरा शव
पांच दिन के अंदर यमुना नदी में तीसरा शव पुलिस ने बरामद किया। जिसमें पहला शव सोमवार को गांव चांदपुर के पास से बह रही यमुना नदी में 24 साल के युवक का शव बरामद हुआ। उस युवक की पहचान बुधवार को नोएडा सेक्टर 63 निवासी रितिक के रूप में हुई। वहीं, बुधवार को गांव सदपूरा के पास से बह रही यमुना नदी में एक और युवक का शव बरामद हुआ। अभी युवक की पहचान नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को भी अज्ञात युवती का शव यमुना नदी में मिला है।

-------
ब्यूटी पार्लर से हो सकता है संबंध
पुलिस को युवती का शव देखने में अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवती ब्यूटी पार्लर का कार्य करती होगी। अनुमान है कि युवती ने जिस तरह अपने नाखूनों को बनाया हुआ है, वह एक ब्यूटी पार्लर का कार्य करने वाली करती है। इसके अलावा युवती के हाथों पर कई टैटू भी बने हैं। इससे आशंका है कि वह ब्यूटी पार्लर पर काम करती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed