{"_id":"6060c05e8ebc3e8d320f4b51","slug":"dead-body-of-11th-student-found-in-gurugram-canal-faridabad-news-noi574155058","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं के लापता छात्र का शव गुरुग्राम नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं के लापता छात्र का शव गुरुग्राम नहर में मिला
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पल्ला थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर का शव रविवार सुबह गुरुग्राम नहर में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई, लेकिन कहीं शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने सभी थानों के एक व्हॉट्सएप ग्रुप में किशोर के शव की फ़ोटो डाली जिससे शव पल्ला थाना पुलिस ने पहचान लिया। पलिस जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी ने हत्या की है।
पल्ला थाना क्षेत्र के सेक्टर-33 संतोष नगर निवासी अजयराम ने 25 मार्च को पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका बेटा रोहित 11वीं कक्षा का छात्र है और वह लापता हो गया है।
रविवार को उसका शव पुलिस को सेक्टर-सात थाना क्षेत्र में मिला। मृतक के पिता का कहना है कि उसकी बड़ी बहन उसे पढ़ाई के लिए अक्सर डांटती रहती थी, जिससे नाराज होकर वह घर से चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी कहीं नहीं मिला था। थाना सेक्टर सात प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। पुलिस जांच कर रही है कि किशोर ने आत्महत्या की या फिर किसी ने हत्या की है। ?किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।