फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DCP Rajesh Duggal, ACP Tigaon Rajesh Lohan held a meeting in Chandpur

Faridabad News: डीसीपी राजेश दुग्गल, एसीपी तिगांव राजेश लोहान ने चांदपुर में की बैठक

Mon, 07 Aug 2023 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
DCP Rajesh Duggal, ACP Tigaon Rajesh Lohan held a meeting in Chandpur
- डीसीपी बल्लभगढ़ और एसीपी तिगांव को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत व हाल में हुए नूंह के घटनाक्रम को देखते हुए डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल, एसीपी राजेश लोहान,थाना छायंसा प्रबंधक सुरेंद्र की ओर से चांदपुर चौकी में सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। इस बैैठक में गांव रायपुर कलां, ईमामुद्दीनपुर, शाहाजाहपुर, फज्जीपुर, घरौड़ा, लैहढोला और मौठूका आदि के लोग भी शामिल रहे।


डीसीपी बल्लभगढ़ ने कहा कि हाल में मेवात क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से हुई हिंसात्मक घटना ने समाज में शांति के माहौल को खराब किया है। यह हिंसा और न भड़के इसके लिए किसी भी प्रकार के भड़काऊ भाषण न दें। भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें ताकि समाज में शांति स्थापित हो सके। मेवात में हुई हिंसा में शामिल आरोपियों को किसी ने भी शरण दी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी लोग समाज का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं परंतु फरीदाबाद पुलिस इस प्रकार के उपद्रवियों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। पुलिस द्वारा फरीदाबाद में पेट्रोलिंग की जा रही है और संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों पर निगरानी रखकर उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed