{"_id":"662a941a164b1c81bf091d87","slug":"dcp-made-people-aware-about-voting-by-taking-out-a-foot-march-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23729-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीसीपी ने पैदल मार्च निकालकर मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीसीपी ने पैदल मार्च निकालकर मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
मतदाताओं से कहा, बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के करें मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए पुलिस और प्रशासन भरसक प्रयास करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एनआईटी जोन में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च में एसीपी मुजेसर महेश श्योराण, आईटीबीपी के पुलिसकर्मी भारी संख्या में मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च थाना एस जीएम नगर से शुरू होकर 4-5 चौक, मुल्ला होटल, मेहता स्वीट्स, नूरानी मस्जिद सरकारी स्कूल, रशीदिया मस्जिद, ग्रीन फील्ड काॅलोनी से मेवला महाराजपुर अंडर पास, सेक्टर 46 मार्केट तक गया। यहां से पैदल मार्च मेवला सरकारी स्कूल, रेलवे फाटक, सेक्टर 21 सी मार्केट, पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने से होकर अनखीर चौक पर समाप्त हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मार्च के दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्लोगन के साथ पैदल मार्च निकालते हुए लोगों को बताया कि अपने मताधिकार को स्वतंत्र, निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण तरीके से प्रयोग करें। मताधिकार से चुने गए प्रतिनिधि विकास के लिए कार्य करते हैं। चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें।