फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Day-care cancer center offers multiple treatments, including chemotherapy, under one roof

Faridabad News: डे-केयर कैंसर सेंटर में कीमोथेरेपी सहित कई उपचार एक की छत के नीचे मिलेंगे

Fri, 27 Feb 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Day-care cancer center offers multiple treatments, including chemotherapy, under one roof
डे-केयर मॉडल के तहत मरीजों को दिन में उपचार देकर उसी दिन घर भेजा जा सकेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित डे-केयर कैंसर सेंटर के माध्यम से अब कैंसर मरीजों को उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अब तक सामान्य उपचार तक सीमित सेवाओं वाले अस्पताल में आधुनिक तकनीक और व्यवस्थित डे-केयर व्यवस्था शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।



अस्पताल प्रशासन के अनुसार डे-केयर कैंसर सेंटर में कीमोथेरेपी सहित अन्य आवश्यक उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाएंगे। डे-केयर मॉडल के तहत मरीजों को दिन में उपचार देकर उसी दिन घर भेजा जा सकेगा। इससे लंबे समय तक भर्ती रहने की आवश्यकता कम होगी और संक्रमण का खतरा भी घटेगा।
विज्ञापन




सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. विकास ने बताया कि पहले यहां कैंसर मरीजों के लिए सीमित सुविधाएं थीं, जिसके कारण कई मरीजों को निजी अस्पतालों या बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता था। अब उन्नत उपचार की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही इसकी औपचारिक शुरुआत की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं, ताकि मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी इलाज मिल सके।



वर्तमान में बाह्य रोगी विभाग में डॉ. दिनेश रंगा कैंसर मरीजों की जांच और परामर्श दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नई सुविधाएं शुरू होने के बाद जिले के मरीजों को आर्थिक और समय दोनों की बचत होगी। साथ ही समय पर उपचार मिलने से स्वास्थ्य परिणामों में भी सुधार आएगा।




स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह पहल जिले में कैंसर उपचार सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed