{"_id":"699612a405105b8e570ea7be","slug":"daughters-of-faridabad-will-show-their-strength-in-chandigarh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63198-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद की बेटियां चंडीगढ़ में दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद की बेटियां चंडीगढ़ में दिखाएंगी दम
विज्ञापन
21 फरवरी से शुरू होगी इंडियन ओपन रेस वॉक चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेल के मैदान से फरीदाबाद के लिए एक और खुशखबरी है। चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 13वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद की दो उभरती खिलाड़ी भारती भड़ाना और आरती भड़ाना अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब ये दोनों खिलाड़ी 21 फरवरी से शुरू हो रही प्रतियोगिता में राष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।
मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में हरियाणा की ओर से कुल 36 रेस वॉक एथलीट शिरकत कर रहे हैं। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में विशेष रूप से नजरें 20 वर्ष से कम आयु वर्ग अंडर-20 की स्पर्धा पर होंगी। क्योंकि इनमें ही जिले की दोनों खिलाड़ी भाग लेती हुई नजर आएंगी। इस श्रेणी में कुल 12 बालिका एथलीट भाग ले रही हैं, जिनमें भारती और आरती भड़ाना से पदक की उम्मीदें जताई जा रही हैं। स्थानीय खेल प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।