फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Daughters have increased their prestige in Bharatanatyam

Faridabad News: भरतनाट्यम में बेटियों ने बढ़ाया मान

Sat, 16 May 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Daughters have increased their prestige in Bharatanatyam
फरीदाबाद। जिले की बेटियों ने एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित दिल्ली तमिल संगम ऑडिटोरियम में आयोजित शास्त्रीय नृत्य समारोह में फरीदाबाद की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देकर शीर्ष सम्मान हासिल किया। जानी-मानी भरतनाट्यम कलाकार डॉ. इंदिरा मुरुगेसन द्वारा संचालित श्रीनिवासथ डांस एकेडमी की छात्राओं ने मंच पर अनुशासन, तकनीकी दक्षता और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। पारंपरिक वेशभूषा और शास्त्रीय आभूषणों से सजी युवा कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। एकेडमी पिछले 26 वर्षों से बालिकाओं और युवतियों को भरतनाट्यम के सिद्धांत और अभ्यास का प्रशिक्षण दे रही है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बी-आठ दयालबाग निवासी पवन सिन्हा की पुत्री आन्या सिन्हा भी शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed