फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Daughter said, father pressures boys to falsely accuse her of rape

बेटी बोली, लड़कों पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने का दबाव बनाते हैं पिता

Sat, 06 Mar 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Daughter said, father pressures boys to falsely accuse her of rape
बल्लभगढ़। शहर थाना क्षेत्र में एक पिता अपनी ग्यारह साल की बेटी से मारपीट कर उसे झूठी शिकायत देने के लिए मजबूर कर रहा था। बच्ची ने पुलिस को दी शिकायत में अपने पिता पर आरोप लगाया है कि वह रोजाना उसके साथ मारपीट करता है और किसी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के लिए कहता है। शुक्रवार को बच्ची एक पड़ोसी के साथ महिला थाने पहुंच गई और सारी आप बीती बता दी।
विज्ञापन

पुलिस ने चाइल्ड लाइन अधिकारियों को साथ लेकर बच्ची के बयान दर्ज किए। चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्य रविंदर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि एक बच्ची जिसकी उम्र करीब ग्यारह साल है, वह महिला थाने में शिकायत देने आई है। उसके शरीर पर चोट के भी निशान हैं। रविन्द्र चाइल्ड हेल्प लाइन से महिला सदस्य को लेकर थाने पहुंचे। बच्ची की काउंसलिंग के बाद उसने बताया कि उसके पिता उसके साथ मारपीट करते हैं और कहते हैं कि किसी पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर उसे फंसाओ ताकि उससे पैसे ऐंठ सकें। बच्ची ने बताया कि करीब दो साल पहले भी उसके पिता ने एक झूठे मामले में सचिन नाम के युवक को फंसाया था। पुलिस व चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने बच्ची का मेडिकल कराया और उसके घर लेकर पहुंचे। थाना शहर प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि चाइल्ड लाइन अधिकारी रविंदर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की काउंसलिंग के बाद उसके बयान लिए गए है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed