Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Data must be updated on the portal by November 16 for the scholarship.

Faridabad News: छात्रवृत्ति के लिए 16 नवंबर तक पोर्टल पर अपडेट करना होगा डाटा

Sun, 15 Nov 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Data must be updated on the portal by November 16 for the scholarship.
डाटा अपडेट नहीं होने पर अटक सकती है पात्र विद्यार्थियों की प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के पात्र विद्यार्थियों को मिलने वाली मासिक छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए अब स्कूलों को जल्द डाटा अपडेट करना होगा। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड एमआईएस स्कूल पोर्टल पर 16 नवंबर तक अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं होने पर बच्चों की प्रोत्साहन राशि अटक सकती है।


दरअसल, एससी, बीसी-ए और बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों को मासिक स्कीम के तहत दूसरी और तीसरी तिमाही की प्रोत्साहन राशि दी जानी है। इसके लिए स्कूलों को 4 नवंबर तक विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट करना था लेकिन कई स्कूलों ने अब तक यह काम पूरा नहीं किया है। इसे देखते हुए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्मरण पत्र जारी किया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं से डाटा अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय तक रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने और पात्र बच्चों को योजना का लाभ नहीं मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल मुखिया और कक्षा इंचार्ज की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed