{"_id":"6a00ba9dd4138ce4be05df2a","slug":"dangling-electric-wires-in-sainik-colony-could-lead-to-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69616-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सैनिक कॉलोनी में लटकते बिजली के तारों से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सैनिक कॉलोनी में लटकते बिजली के तारों से हादसे की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में लटकते बिजली के तार स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। कॉलोनी की कई गलियों और मुख्य रास्तों पर तार इतने नीचे हैं कि हर समय हादसे का डर बना रहता है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
स्थानीय निवासी योगेंद्र ने बताया कि सड़क से गुजरते समय हर समय डर बना रहता है। कई स्थानों पर तार इतने नीचे हैं कि लोगों को रुककर या झुककर निकलना पड़ता है। बारिश में शॉर्ट सर्किट और करंट उतरने का डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के दौरान भी इलाके में दहशत का माहौल बन जाता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द ही स्थिति में सुधार की मांग की है।