फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dam and parking could not be constructed on the banks of Badkhal lake even in six years

Faridabad News: छह वर्ष में भी नहीं हो पाया बड़खल झील किनारे बांध और पार्किंग का निर्माण

Fri, 22 Nov 2024 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dam and parking could not be constructed on the banks of Badkhal lake even in six years
धीमी गति से चल रहा है कार्य, छह माह में काम पूरा करने का दावा कर रहे अधिकारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल झील के जीर्णोद्धार का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। लगभग छह वर्ष बीतने के बाद भी अब तक झील किनारे मुख्य बांध और पार्किंग निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। इसके अलावा यहां मिली जलकुंभी स्मार्ट सिटी के लिए नई समस्या बनकर खड़ी हो गई है। वहीं, बांध का काम पूरा न होने के कारण एसटीपी का पानी भी झील में काफी धीरे छोड़ा जा रहा है। हालांकि, स्मार्ट सिटी लिमिटेड और भाजपा नेताओं का दावा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर तक इसे लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा लेकिन सभी दावे हवा-हवाई साबित हुए। अब अधिकारी छह माह में काम पूरा करने का दावा कर रहे हैं लेकिन मौजूदा स्थिति से एक साल में भी काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है।
----

झील में छह मीटर तक भरा जाएगा पानी
सेक्टर-21 सी में सीवर शोधन संयंत्र लगाया गया है। यहां से पानी साफ करके झील में छोड़ा जाता है। एसटीपी में हर रोज 10 एमएलडी पानी 5 बीओडी मात्रा तक शोधित किया जा रहा है। लेकिन अभी करीब 5 एमएलडी पानी ही झील तक पहुंचाया जा रहा है। झील को 300 दिन में छह मीटर ऊंचाई तक पानी से भरने की योजना है। इसके बाद एसटीपी से हर रोज केवल तीन एमएलडी पानी ही झील में छोड़ा जाएगा, ताकि पानी का स्तर कम न हो। बाकी के बचे हुए सात एमएलडी पानी को शहर के अन्य कामों में इस्तेमाल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----

अभी तक केवल 50 प्रतिशत काम ही पूरा
झील के घाटों को मरीन डेवलपमेंट (विकसित) योजना के तहत मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर आधुनिक तकनीक के साथ रिटेनिंग वॉल के माध्यम से बनाया जा रहा है। अभी तक केवल 50 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। इस पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बड़खल झील परिसर में बच्चों के झूलों के साथ बड़ों के लिए झूले लगाए जाएंगे। इसमें रेस्तरां, जूस कॉर्नर, वॉकिंग ट्रैक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सरफेस पार्किंग का निर्माण अधूरा है। हालांकि, इन सभी कामों का टेंडर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

वर्जन
स्मार्ट सिटी में झील के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए ठेकेदार को आदेश दिए गए हैं। टीम नियमित रूप से काम पर नजर भी बनाए हुए है। मुख्य बांध और पार्किंग निर्माण का काम जारी है। वहीं, जलकुंभी को हटाने का काम नगर निगम करेगा।
-रमेश बागड़ी, महाप्रबंधक- स्मार्ट सिटी फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article