{"_id":"6a3ac0720e8cf4fa190eb840","slug":"dalal-academy-won-the-match-thanks-to-nakuls-century-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73060-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नकुल के शतक से दलाल अकादमी ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नकुल के शतक से दलाल अकादमी ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
-एलन की 79 रन की पारी भी नहीं आई काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित दलाल क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को दलाल अकादमी ने पैरी क्रिकेट अकादमी को 61 रन से हराया। 35 ओवर के मुकाबले में दलाल अकादमी ने सात विकेट पर 216 रन का स्कोर खड़ा किया। नकुल कपासिया ने 105 गेंदों पर 119 और हर्ष बिष्ट ने 34 रन की पारी खेली। पैरी अकादमी के सार्थक, एलन और रोनित ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में पैरी अकादमी की टीम 30.4 ओवर में 155 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से एलन ने 74 गेंदों पर 79 रन बनाए। दलाल अकादमी के लिए दीपांशु रावत ने तीन, दीपू और कपीश ने दो-दो विकेट चटकाए। शतकीय पारी के लिए नकुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।