फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cyclone winds change weather patterns, strong rain

चक्रवाती हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश

Sat, 29 Feb 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cyclone winds change weather patterns, strong rain
फरीदाबाद। चक्रवाती हवाओं से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। इससे शनिवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की गई। लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक ने कहा दो मार्च तक ठंड का असर जारी रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। इससे वायुमंडल में चक्रवाती हवाओं का दबाव बन रहा है। इस कारण शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तेज रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर से हवा भी चली। इससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। उन्होंने कहा कि रविवार भी बारिश के आसार हैं। इससे न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा के साथ बारिश के कारण किसानों को नुकसान होगा। गेहूं की फसल में दाने लगने लगने लगे हैं। ऐसे में तेज हवा चलने से पौधा जमीन पर लेट जाता है।
विज्ञापन

यातायात प्रभावित
बारिश के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में यातायात पर भी असर देखने को मिला। बीके चौक, अजरौंदा चौक, हार्डवेयर चौक, सेक्टर-12, 15, 16, 21, 22-23 व एनआईटी के अंदरूनी इलाकों में सड़क पर पानी भरने से जाम लग गया। इस कारण लोगों का 10 मिनट का सफर आधे घंटे में तय हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी मेट्रो मोड़ और अजरौंदा चौक पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed