फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cybercriminals duped four people of Rs 10.89 lakh

Faridabad News: साइबर अपराधियों ने चार लोगों से ठग लिए 10.89 लाख रुपये

Sun, 01 Jun 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cybercriminals duped four people of Rs 10.89 lakh
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व एनआईटी में दर्ज की गईं चारों एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों ने शहर के अलग-अलग एरिया में रहने वाले तीन लोगों व एक महिला से 10.89 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने होम लोन दिलाने का झांसा देकर, शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर, पतंजलि वेलनेस सेंटर की बुकिंग और खाते पर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन बंद करने का झांसा देकर ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में पुलिस को शिकायत एनआईटी एरिया के रहने वाले हरेंद्र ने दी है। इनका कहना है कि एक नंबर से कॉल आई और उसने बैंककर्मी बनकर बात करते हुए होम लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी व उसके साथियों ने बात की और 40 लाख रुपये के होम लोन ऑफर बारे बताया। इसके लिए 6 प्रतिशत ब्याज बताया और कहा कि आपको बीमा पॉलिसी लेनी होगी। आरोपियों ने 1.85 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। लेकिन बाद में न तो पॉलिसी मिली और न ही होम लोन दिलाया गया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत सेहतपुर एरिया के रहने वाले पवन सिंह ने दी है। इनके पास कुछ समय पहले व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें रेटिंग की टास्क पूरी कर रुपये कमाने बारे बताया गया। बाद में शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराने लगे। आरोपियों ने कुल 311102 रुपये निवेश करा लिए लेकिन न तो मुनाफा दिया और न ही निवेश के रुपये वापस किए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-16 के रहने वाले अधिवक्ता आत्म प्रकाश सेतिया ने दी है। इनका कहना है कि पतंजलि वेलनेस सेंटर में 3 दिन के लिए इलाज कराने जाना था। ऑनलाइन बुकिंग के लिए वो सर्च करने लगे तो पतंजलि नाम से साइट खुली। वहां डिटेल भरने को कहा गया तो अधिवक्ता ने अपनी व दो अन्य साथी अधिवक्ता की डिटेल भर दी। बाद में 27 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए और इन्हें रसीद भी मिली। लेकिन हरिद्वार वेलनेस सेंटर पहुंचे तो पता चला कि ये फर्जी बुकिंग स्लिप है और ठगी हुई है। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

चौथे मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-88 एरिया की रहने वाली महिला ने दी है। महिला को कुछ दिन पहले एक नंबर से कॉल आई। उसने खुद को आईसीआईसीआई बैंक मुंबई मुख्यालय से रिलेशनशिप मैनेजर बताया। आरोपी ने कहा कि आपके खाते पर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन चालू है और आपको नुकसान हो सकता है। आरोपी ने पेनकार्ड की डिटेल मांगी और टैक्स कटने की बात कही जो बाद में रिफंड होना भी बताया गया। आरोपी ने लिंक भेजा और फिर डिटेल भरवाई। बाद में खाते से 536276 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed