फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cyber thief looted 1.25 lakh

पैन अपटेड के बहाने एक लाख 25 हजार की धोखाधड़ी

Sat, 14 Sep 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
cyber thief looted 1.25 lakh
फरीदाबाद। सेक्टर-29 में रहने वाले सब्जी कारोबारी को साइबर ठगों ने पैन अपडेट करने के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने उनके खाते से करीब 1.25 लाख चार बार में निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-31 थाना व साइबर सेल में की। करीब चार माह के चक्कर काटने के बाद आखिरकार शुक्रवार को सेक्टर 31 थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़ित सब्जी कारोबारी दिनेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर में रहते हैं। वह सब्जी के कारोबार के लिए अपने बैंक खाते में करीब डेढ लाख रुपये रखे थे। साइबर ठगों ने अप्रैल 2019 में उनके मोबाइल पर फोन कर पैन नंबर अपडेट करने के लिए कुछ जानकारी मांगी। दिनेश ने जानकारी दे दिया। जानकारी साझा करने के कुछ देर बाद ही दिनेश के खाते से चार बार में एक लाख 25 हजार 906 रुपये निकल गए। मोबाइल फोन पर पेटीएम के माध्यम से पैसे निकासी के मैसेज आने के बाद उन्होंने तुरंत पेटीम में कॉल कर खाते को बंद करने का अनुरोध किया। पेटीएम ने बिना आधार नंबर के खाता बंद करने से मना कर दिया। इतने देर में दिनेश का खाते से पैसे धड़ाधड़ निकल चुके थे। अगले दिन सुबह दिनेश ने अपना पेटीएम नंबर बंद कराने के बाद बैंक व पुलिस के चक्कर काटने शुरू किए। अभी तक पुलिस की जांच इस मामले में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। करीब चार माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की सुगबुगाहट शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed