फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cyber fraud

Faridabad News: तीन अलग-अलग मामलों में 6 साइबर ठग गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
- फर्जी जॉब ऑफर और बैंक किट से लाखों की ठगी।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 6 ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी जॉब ऑफर, फेक एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और फर्जी ऐप्स के जरिए लोगों से लाखों रुपये ठगी के आरोपी थे। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, फर्जी सिम, एटीएम कार्ड और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। मामलों की जांच जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में दो भाइयों तौहीद और वहीद निवासी तिरवाड़ा थाना बिछोर, जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी नटराज पेंसिल कंपनी में जॉब का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे थे। उनके मोबाइल फोन से राजीव सिंह और पूजा देवी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल मिले, जिनमें कंपनी की फोटो और चैट्स से ठगी के सबूत पाए गए। दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले के तहत मोहम्मद तस्लीम निवासी फिरोजपुर ढहर थाना नगीना जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट बनाने वाले ऐप्स का इस्तेमाल कर लोगों को ठगता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों को झांसे में लेकर साइबर फ्रॉड करता था। वहीं तीसरे और सबसे बड़े मामले में आरोपी आसू निवासी फरीदाबाद, सूरज निवासी गोविंदपुरी कालकाजी नई दिल्ली और संदीप कुमार निवासी कालिंदी कुंज, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी साइबर ठगों को फर्जी बैंक किट, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बेचने का धंधा चला रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां गुप्त सूचना और रेड के आधार पर हुईं। सभी मामलों में तकनीकी सबूत जैसे सीडीआर, आईपीडीआर, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed