फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Current surges through line during shutdown; two linemen suffer burns.

Faridabad News: शटडाउन के दौरान लाइन में दौड़ी करंट, दो लाइनमैन झुलसे

Wed, 09 Sep 2026 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Current surges through line during shutdown; two linemen suffer burns.
जेई समेत तीन पर केस, नया ट्रांसफार्मर लगा रहे थे कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में शटडाउन होने के बावजूद 11 हजार वोल्ट की लाइन में करंट दौड़ने से दो लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए सेक्टर-16ए स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। लाइनमैन की शिकायत पर पुलिस ने जेई समेत तीन कर्मचारियों और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी आरोप दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित अमन ने बताया कि वह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में लाइनमैन के पद पर पाली जोन में तैनात हैं। वह दो सितंबर की शाम आई.पी.फीडर कॉलोनी में विनायक वाली गली के पास खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लाइनमैन नरेश कुमार के साथ काम कर रहा था। शिकायत के मुताबिक जेई सुनील कुमार ने फीडर का शटडाउन लेने की जानकारी देकर दोनों को ट्रांसफार्मर उतारकर नया लगाने के लिए कहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अमन के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निजी फायदे के लिए बिजली लाइन चालू करने का आरोप
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह और नरेश पोल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन में बिजली आ गई। करंट लगने से वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसके सिर, हाथ, छाती और कमर में गंभीर चोटें आईं और शरीर के कई हिस्से झुलस गए। नरेश भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद हाईड्रा चालक और अन्य लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि जेई अशोक कुमार और फोरमैन का काम कर रहे लाइनमैन पवन कुमार ने उच्चाधिकारियों से मिलीभगत कर शटडाउन होने के बावजूद अपने निजी फायदे के लिए बिजली लाइन चालू कर दी। इससे दोनों की जान जोखिम में पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed