{"_id":"6a6b846a090fada10809cc51","slug":"cunning-man-arrested-for-swindling-jewelry-from-a-child-by-tricking-them-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76178-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बच्चे को झांसा देकर गहने ठगने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बच्चे को झांसा देकर गहने ठगने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद के तीन और मामलों का हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-19 में एक मासूम बच्चे को झांसा देकर घर से सोने के आभूषण ठगने वाले शातिर आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरि करतार कॉलोनी लुधियाना (पंजाब) निवासी शिवकुमार उर्फ लखविंदर उर्फ शिव के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में फरीदाबाद के तीन अन्य ठगी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-19 निवासी अर्जुन सिंह ने शिकायत दी थी कि वह सेक्टर-15 स्थित एक निजी संस्थान में कार्यरत है और उनकी पत्नी भी निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। चार जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे उनके दोनों बच्चे घर पर अकेले थे। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और बड़े बेटे से कहा कि उसकी मां को पुलिस पकड़कर ले गई है तथा उसके पिता ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण उसे देने के लिए भेजा है। बच्चे ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया और घर में रखे आभूषण उसे सौंप दिए। इसके बाद आरोपी भाग गया।
जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-85 ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात से पहले वह इलाके की रेकी करता था। वह यह पता लगाता था कि घर में कौन रहता है, परिवार के सदस्य क्या काम करते हैं और किस समय घर खाली रहता है। इसके बाद बच्चों या अन्य कमजोर लोगों को झूठी कहानी सुनाकर विश्वास में लेकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली में इसी तरह की ठगी के 33 मामले दर्ज हैं। वह करीब डेढ़ माह पहले ही गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर बाहर आया था।