फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CTU campaign intensifies demanding minimum wage hike

Faridabad News: न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सीटू का अभियान तेज

Thu, 23 Apr 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
CTU campaign intensifies demanding minimum wage hike
औद्योगिक क्षेत्रों में बांटे पर्चे, संगठित होने का किया आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के अधिकारों को लेकर आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। बुधवार को सीटू जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंचकर श्रमिकों के बीच हैंडबिल बांटे और संगठित होने का आह्वान किया।


सीटू नेताओं ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को 23,196 रुपये करने, सरकार द्वारा घोषित बढ़ोतरी को तुरंत लागू करने, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान सुनिश्चित करने और ठेका श्रमिकों को कंपनी के रोल पर लेने की मांग उठाई। इसके साथ ही मानेसर में गिरफ्तार मजदूरों की बिना शर्त रिहाई और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की भी मांग की गई। सेक्टर-6 स्थित कारखानों के बाहर पर्चे वितरण के दौरान जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, उपप्रधान शिव प्रसाद, सुदर्शन, राकेश शर्मा और संतु सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर और किराये में इजाफे का हवाला देते हुए कहा कि मजदूरों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान मई के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा और 1 मई को मजदूर दिवस पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed