फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CTM took cognizance of the problems of the solution camp

Faridabad News: समाधान शिविर की समस्याओं पर सीटीएम ने लिया संज्ञान

Tue, 05 May 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
CTM took cognizance of the problems of the solution camp
अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता नगराधीश (सीटीएम) अंकित कुमार ने की। शिविर में पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को सुनकर सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के आदेश दिए।


सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक मामले परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्यों के नाम जोड़ने से संबंधित आए। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के इन मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। प्रशासन द्वारा हर सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक यह शिविर आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed