फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CRPF jawan arrested from Kashmir on rape charges

Faridabad News: दुष्कर्म के आरोप में सीआरपीएफ का जवान कश्मीर से गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan arrested from Kashmir on rape charges
- शादी डॉट कॉम के माध्यम से आरोपी ने पीड़िता से की थी जान पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान को कश्मीर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गांव डालिया निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता ने अरुण के खिलाफ थाने में दी शिकायत में बताया साल 2023 में शादी डॉटकॉम के माध्यम से आरोपी ने उनके साथ जान पहचान की थी। करीब पांच माह तक फोन पर बातचीत के बाद आरोपी जुलाई माह में युवती से मिलने फरीदाबाद आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी यहां करीब एक माह तक महिला के साथ ही रहा। आरोपी ने महिला से कहा वह उससे शादी करेगा। साथ ही उसका और उसके बच्चों का खर्चा भी देगा। महिला ने आरोपी से खर्चा मांगा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना कोतवाली पुलिस से एएसआई सोनिका, एएसआई रमेश व हवलदार अजय ने आरोपी के गांव में दबिश दी। यहां पता लगा कि आरोपी सीआरपीएफ में नौकरी करता है और फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात है। पुलिस टीम आरोपी को कश्मीर से गिरफ्तार कर फरीदाबाद ले आई। पूछताछ में सामने आया आरोपी जुलाई माह में एक महीने की छुट्टी पर आया था। इस दौरान वह महिला के साथ ही रहा। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed