{"_id":"68dd6eace8bca6c0380980c3","slug":"crowds-gathered-in-the-market-to-see-the-wheelchair-bound-and-limping-criminals-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52631-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: व्हीलचेयर पर व लंगड़ते बदमाशों को देखने लिए मंडी में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: व्हीलचेयर पर व लंगड़ते बदमाशों को देखने लिए मंडी में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
पुलिस ने कहा-निशानदेही के लिए ले गए थे, लोग बोले-बदमाशों का निकला जुलूस
कारोबारियों से रंगदारी मांगने के लिए धमकाने का आरोप
27 सितंबर को मुठभेड़ के बाद पकड़े गए थे चारों बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। व्यापारियों से रंगदारी मांगते वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद निशानदेही के लिए पुलिस उन्हें लेकर बुधवार को गाजीपुर रोड स्थित डबुआ मंडी पहुंची। एक बदमाश कमल भड़ाना व्हीलचेयर पर था। शशिकांत डंडे के सहारे लंगड़ाकर चल रहा था और रोहित व मनीष व्हीलचेयर को धक्का दे रहे थे। पुलिस ने 27 सितंबर की मुठभेड़ के बाद इन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। डबुआ मंडी व गाजीपुर रोड तक तीन किलोमीटर के इलाके में इस हालत में बदमाशों को देखने के लिए भीड़ जट गई। लोगों ने कहा कि इस तरह से बदमाशों का जुलूस निकालने से इनका खौफ कम होगा।
पुलिस की ओर से दावा किया गया कि आरोपियों से उन स्थानों की निशानदेही कराई गई है जहां इन्होंने पहले धमकी देने समेत अन्य वारदात की थीं। वहीं, लोगों ने कहा कि सिर मुंडवाकर बदमाशों को इस हालत में इलाके में जुलूस निकालने का ये पुलिस का अनोखा तरीका है। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। साथ ही कहा कि इससे बदमाशों का लोगों व व्यापारी वर्ग में डर खत्म होगा। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान डबुआ मंडी और आस-पास के इलाके में लोगों की काफी भीड़ जुट गई। लोग इस बात को देखकर काफी खुश दिखे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों से वारदात के स्थानों की निशानदेही अपराध शाखा टीम ने कराई है।
27 सितंबर को हुई थी मुठभेड़
अपराध शाखा की टीमों और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शनिवार 27 सितंबर की अल-सुबह लगभग चार बजे दो स्थानों पाली-भाकरी रोड और पाली-सूरजकुंड रोड पर हुई थी। मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों को पुलिस टीम ने काबू कर लिया। बाद में सूरजकुंड थाना इलाके में हुई मुठभेड़ को लेकर अपराध शाखा बीपीटीपी के एसआई दीपक लोहान की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें पकड़े गए आरोपी ऊंचागांव निवासी रोहित उर्फ छिदा और पल्ला थाना की सरस्वती कॉलोनी में फिलहाल रह रहे यूपी वाराणसी के मूल निवासी शशिकांत पर एफआईआर हुई है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के साथ ही हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी तरह डबुआ थाना इलाके में हुई मुठभेड़ को लेकर अपराध शाखा सेक्टर-30 के इंस्पेक्टर अनिल कुमार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन्होंने आरोप लगाया है कि रोहित उर्फ छिदा व शशिकांत के अलावा मनीष उर्फ गोलू व कमल भड़ाना ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई और हत्या का प्रयास किया। पकड़े गए आरोपी कमल भड़ाना पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। इस पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी के 15 केस दर्ज हैं। वहीं शशिकांत पर भी 6 केस दर्ज हैं।