फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowds at petrol pumps, long jams as rumors of CNG shortage fly

Faridabad News: सीएनजी की कमी की अफवाह उड़ते ही पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लगा लंबा जाम

Thu, 28 May 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crowds at petrol pumps, long jams as rumors of CNG shortage fly
तपती धूप में लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ईंधन के लगातार बढ़ते दामों और सोशल मीडिया पर सीएनजी की कमी की उड़ती अफवाहों ने बुधवार को फरीदाबाद के वाहन चालकों को परेशानी में डाल दिया। अफवाहों का असर कुछ ऐसा रहा कि देखते ही देखते जिले के दिल्ली-मथुरा रोड स्थित अजरौंदा चौक के पास मौजूद पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

आलम यह था कि सीएनजी और ईंधन भरवाने के लिए चार पहिया वाहनों और ऑटो चालकों की लंबी कतारें सड़क तक आ गईं। इसके चलते नेशनल हाईवे और अजरौंदा चौक के आसपास के रास्तों पर रह-रहकर भीषण जाम की स्थिति पैदा होती रही। तपती धूप में लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक बेकाबू रहे हालात

अजरौंदा चौक स्थित सीएनजी पंप पर तैनात कर्मचारी कुलदीप यादव ने बताया कि सुबह जैसे ही पंप खुला,उसके कुछ ही देर बाद आम दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा गाड़ियां लाइन में खड़ी थीं। कुलदीप के मुताबिक, सुबह से लेकर शाम के चार बज चुके हैं, लेकिन भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इनमें कई लोग अफवाहें सुनकर गाड़ियों की टंकियां फुल करवा रहे हैं, जबकि सीएनजी की सप्लाई में फिलहाल कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू नाम के ऑटो चालक ने बताया कि उन्हें डर है कि अगर सीएनजी खत्म हो गई तो उनकी दैनिक आजीविका ठप हो जाएगी। हालांकि फिलहाल टंकी फुल करा ली है। वहीं सीएनजी भराने आए अजीत नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि सुना है कि सीएनजी खत्म हो रही है। यही सोचकर भरा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed