फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowded, one kilometer long traffic jam to see Mata

Faridabad News: माता के दर्शन को उमड़ी भीड़, एक किलोमीटर लंबा जाम लगा

Mon, 23 Mar 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crowded, one kilometer long traffic jam to see Mata
मोहना स्थित कालका माता मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, पांडव कालीन है मंदिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी।

छांयसा। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मोहना स्थित कालका माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को अवकाश होने के कारण दूर-दराज के गांवों और शहरों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते मोहना मुख्य मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए। कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिस प्रशासन मौके पर रहा और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे जाम खुलवाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मोहना का कालका माता मंदिर पांडव कालीन है। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां मां कालका की पूजा-अर्चना की थी, तभी से यह स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। नवरात्र के दिनों में यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष नवरात्र में भीड़ बढ़ने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है, ऐसे में प्रशासन को पहले से ही यातायात व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed