फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowd of complainants throngs grievance redressal camp; awaiting resolution of issues.

Faridabad News: समाधान शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के समाधान का इंतजार

Fri, 24 Jul 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crowd of complainants throngs grievance redressal camp; awaiting resolution of issues.
परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों, नए सदस्य जोड़ने, राशन कार्ड, बिजली से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में बृहस्पतिवार को लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों, नए सदस्य जोड़ने, राशन कार्ड, बिजली और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने और उसमें सुधार से जुड़ी आईं। इसके अलावा राशन कार्ड, बिजली, पुलिस और अतिक्रमण से संबंधित मामलों की शिकायतें भी मिली हैं।
विज्ञापन


दिव्यांग दंपती को बस पास का इंतजार


बल्लभगढ़ निवासी सुनील और उनकी पत्नी सरोज ने बताया कि वे दोनों दिव्यांग हैं और बस पास बनवाने के लिए कई बार प्रयास कर चुके हैं। उनका कहना है कि 90 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र होने के बावजूद शिविर में उन्हें बताया जा रहा है कि केवल 100 प्रतिशत दिव्यांग लोगों का ही बस पास बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह कई बार बल्लभगढ़ के बस डिपो भी गए। समाधान शिविर में वह तीन बार आ चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



राशन वितरण का स्थान बदलने की मांग

ताजपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका राशन बल्लभगढ़ से मिलता है, जबकि वे रहते ताजपुर में हैं। इतनी दूरी तय कर राशन लेने जाना उनके लिए मुश्किल है। इसी समस्या को लेकर वे समाधान शिविर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पेंशन से संबंधित सत्यापन का संदेश मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी है। एक समस्या का समाधान तो हो गया, लेकिन अब भी पेंशन संबंधित सत्यापन की समस्या बनी हुई है।

गलत आय दर्ज होने से कट गया राशन कार्ड

जवाहर कॉलोनी निवासी रामनिज ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनकी आय तीन लाख रुपये दर्ज है, जबकि वास्तविक आय इससे काफी कम है। गलत आय दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड कट गया है। उन्होंने बताया कि परिवार में चार सदस्य हैं और वे अकेले कमाने वाले हैं। इससे पहले वे 11 नंबर कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं। समाधान शिविर में आने पर भी उन्हें केवल आश्वासन मिला है।


अवैध स्कूल के संचालन की शिकायत

बल्लभगढ़ निवासी प्रमोद शर्मा ने सुभाष कॉलोनी स्थित विद्या सागर स्कूल के अवैध संचालन की शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो साल पहले शिकायत दी गई थी। जांच कमेटी ने फरवरी में स्कूल को अवैध पाया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वे इस मामले को लेकर कई बार समाधान शिविर में आ चुके हैं। लेकिन समाधान की जगह केवल आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed