फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowd gathered in the markets before Rakshabandhan

Faridabad News: रक्षाबंधन से पहले बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, राखियों और मिठाइयों से सजा शहर

Fri, 08 Aug 2025 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the markets before Rakshabandhan
- डिजाइनर राखियों की मांग चरम पर, ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी, महिलाओं और बच्चों को मिली मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का त्योहार आते ही शहर की रौनक दोगुनी हो गई है। मीनार गेट बाजार से लेकर बस स्टैंड बाजार, जवाहर नगर कैंप बाजार तक रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानों ने माहौल को पूरी तरह त्योहारमय बना दिया है। महिलाओं और बच्चों की भीड़ ने बाजारों में चहल-पहल बढ़ा दी है। वहीं, मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा हुआ है।

डिजाइनर राखियों और ज्वैलरी लुक का बोलबाला

बाजार में इस बार डिजाइनर राखियों का खास क्रेज देखने को मिल रहा है। बाजार में 5 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। फैमिली पैक राखी, स्टोन जड़ित राखी, मोती वाली राखी, भैया-भाभी राखी और बच्चों के लिए स्पाइडर मैन राखी, सुपरमैन राखी, छोटा भीम राखी, लाइट वाली राखियां ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा नजर बट्टू वाली राखियां भी बहनों की पहली पसंद बनी हुई हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार राखियों में ज्वैलरी लुक का ट्रेंड है, जिसमें कुंदन, मोती, स्टोन और नग का वर्क प्रमुख है, ये ग्राहकों को पसंद आ रही है। चंदन की लकड़ी और रुद्राक्ष से बनी राखियां भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। मीनार गेट बाजार, जवाहर नगर कैंप मार्केट, सब्जी मंडी बाजार, गुप्ता गंज बाजार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रेलवे रोड और अलीगढ़ पुल के नीचे तक राखियों की अस्थायी दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन


मिठाई और सूखे मेवों से भरे बाजार

बाजार में राखियों के साथ ही पूजा की विशेष थालियां भी उपलब्ध हैं, जिनमें कुमकुम, चंदन, दीया और राखी शामिल हैं। छोटे बच्चों के लिए कार्टून, म्यूजिकल और खिलौना वाली राखियां गिफ्ट के साथ बेची जा रही हैं। रक्षाबंधन से पहले शहर की मिठाई बाजार भी गुलजार है। बड़े मिष्ठान भंडारों से लेकर रेहड़ी-पटरी पर भी घेवर, मिठाइयों और सूखे मेवों की खूब बिक्री हो रही है। लोग घर-परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाई के पैकेट और गिफ्ट पैक तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
त्योहारी भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमराई
त्योहार की तैयारियों के बीच शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ और बस स्टैंड चौक पर यात्रियों की बढ़ी संख्या के कारण कई स्थानों पर सुबह से ही जाम जैसी स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब हालात बिगड़ने लगे तो हरियाणा पुलिस के कमांडो को यातायात नियंत्रण के लिए बुलाना पड़ा। बावजूद इसके, बाजारों के मुख्य मार्गों और बस स्टैंड क्षेत्र में रुक-रुक कर जाम लगता रहा।

-----
महिलाओं व बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा, बढ़ी भीड़
हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार से लेकर शनिवार रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए बस यात्रा नि:शुल्क कर दी है। इस घोषणा के बाद बस स्टैंड पर महिला यात्रियों और बच्चों की भीड़ में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। महिलाएं बस स्टैंड परिसर में लगे पेड़ के नीचे बैठकर बस का इंतजार करती रहीं।


त्योहार के लिए रोडवेज ने चलाईं अतिरिक्त बसें
पलवल बस डिपो ने त्योहार को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया है। पलवल बस डिपो हर दिन 95 बसों को संचालित करती है। डिपो प्रशासन ने होडल, नूंह, गुरुग्राम, हसनपुर, अलीगढ़ और आगरा जाने वाली बस की संख्या में बढ़ोत्तरी की है। बसें अब दिनभर दो से तीन चक्कर लगा रही है, ताकि यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। अतिरिक्त बसों और मुफ्त यात्रा सुविधा के कारण कई परिवार अपने मायके या ससुराल आसानी से पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed