{"_id":"6064b6fb8ebc3e8ca62a40fd","slug":"crowd-gathered-in-corporation-office-to-collect-property-tax-faridabad-news-noi5745208159","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए निगम कार्यालय में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए निगम कार्यालय में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम में 10 प्रतिशत छूट के साथ संपत्ति कर जमा करवाने की अंतिम तारीख 31 मार्च को समाप्त हो गई। आखिरी दिन छूट का लोगों ने खूब फायदा उठाया। दो दिन में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इससे नगर निगम भी मालामाल हो गया। वहीं निगम कार्यालय में छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए दिनभर मारामारी रही। सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यालय में लोगों की भीड़ लगी रही।
नगर निगम में आखिरी दिन करीब एक करोड़ रुपये जमा हुए। नगर निगम हर साल लोगों से संपत्ति कर लेता है।
संपत्ति कर को 31 मार्च तक जमा करवाने पर निगम की ओर से 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही थी। छूट मिलने के कारण लोग समय पर संपत्ति कर जमा करवाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में निगम के खजाने में भी काफी राजस्व आता है लेकिन पिछले एक साल से कोरोना महामारी के कारण अनेक लोग प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा नहीं कर रहे थे। इस कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम पर वित्तीय बोझ बढ़ता जा रहा था। लोगों को लुभाने के लिए सरकार द्वारा ब्याज माफी योजना शुरू की गई। इसके तहत लोगों को अपनी मूल राशि का भुगतान करना था।
ब्याज माफी योजना की अंतिम तारीख 31 मार्च तय की गई थी। बुधवार को लोगों ने इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करीब एक करोड़ रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया। वहीं मंगलवार को नगर निगम के तीन जोन में 61 करोड़ 27 लाख रुपये का राजस्व मिला था। छूट के साथ अब यह योजना बंद हो गई। बृहस्पतिवार से बकायेदारों को ब्याज सहित पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना होगा, जो लोग टैक्स जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ब्याज माफी योजना के अंतिम दिन का लोगों ने खूब लाभ उठाया। नगर निगम को अंतिम दिन लगभग एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो लोग प्रॉपर्टी टैक्स भरने से छूट गए हैं, उनके खिलाफ अब कार्रवाई शुरू की जाएगी।
- प्रशांत अटकान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम