{"_id":"6ada5401ca2ba30676086bc4","slug":"crisis-in-10-percent-of-industries-including-those-in-imt-production-has-come-to-a-standstill-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83518-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईएमटी सहित 10 प्रतिशत उद्योगों में संकट, उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईएमटी सहित 10 प्रतिशत उद्योगों में संकट, उत्पादन ठप
विज्ञापन
उद्योगपतियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आईएमटी सहित शहर के करीब 10 प्रतिशत उद्योग प्रभावित हुए हैं। बिजली संकट से प्रभावित उद्यमी उपायुक्त आयुष सिन्हा से मिले और आपूर्ति बहाली की मांग की। एक तरफ बिजली संकट तो दूसरी ओर ग्रेप-एक लागू होने से भी उद्योग डीजल जेनरेटर नहीं चला सके। इससे उद्योगों में बिजली गुल होने से उत्पादन ठप रहा।
बुधवार रात करीब 10 बजे से आईएमटी में औद्योगिक इकाइयों की बिजली आपूर्ति बाधित होनी शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर तक आईएमटी के कुल छह सब-स्टेशनों में से तीन बंद हो गए, जिससे औद्योगिक क्षेत्र के लगभग आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली संकट से उद्योगों में उत्पादन ठप होने और निर्धारित समय पर माल की आपूर्ति नहीं कर पाने का खतरा पैदा हो गया है। दिवाली का सीजन नजदीक होने के कारण उद्योगपतियों की चिंता और बढ़ गई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान प्रमोद राणा ने आपात बैठक बुलाई। इसमें करीब 100 उद्योगपतियों और उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक में बिजली संकट के जल्द समाधान के लिए जिला उपायुक्त से मिलने और औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कराने की मांग उठाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद राणा ने कहा कि दिवाली का सीजन नजदीक है और उद्योगों को अपने निर्धारित उत्पादन तथा सप्लाई के लक्ष्य पूरे करने हैं। आईएमटी की अधिकांश औद्योगिक इकाइयां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) श्रेणी में आती हैं। यह इकाइयां बड़ी कंपनियों और मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) कंपनियों को रोजाना के आधार पर सामान की आपूर्ति करती हैं। ऐसे में बिजली संकट लंबे समय तक बना रहा तो उत्पादन और आपूर्ति का पूरा चक्र प्रभावित हो सकता है। आईएमटी के अलावा सेक्टर-58, सेक्टर-24 आदि औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली संकट देखने को मिला। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राज भाटिया ने बताया कि तीन औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली संकट रहा है। बाकी जगह अभी ठीक चल रहा है। नुकसान का आकलन करना मुश्किल है।