फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Criminal involved in 25 cases arrested with pistol

Faridabad News: 25 मामलों में शामिल बदमाश पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Criminal involved in 25 cases arrested with pistol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब 25 मामलों में शामिल एक बदमाश को एवीटीएस सिकरोना की टीम ने देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सद्दाम (30) निवासी गांव रिठ्ठ, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सेक्टर-58 और आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई दो वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार एवीटीएस सिकरोना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सद्दाम को गुरुग्राम नहर पुल, गांव लदियापुर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद हुआ। इसके बाद थाना धौज में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 22 मई को प्राथमिकी दर्ज की गयी।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 3500 रुपये में नूंह से किसी व्यक्ति से पिस्तौल खरीदकर लाया था। पूछताछ के दौरान उसने सेक्टर-58 और आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई दो वाहन चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सद्दाम के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed