फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   young man dead in car accident, hi way jam

कार की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने चालक को धुना, हाईवे किया जाम

Mon, 09 May 2016 04:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 09 May 2016 04:52 AM IST
सार

  • टक्कर के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा
  • पीटने के बाद पुलिस को सौंपा 

विज्ञापन
young man dead in car accident, hi way jam
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगाते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-8 बाईपास पर रविवार सुबह सड़क पार कर रहे रामशंकर उर्फ कल्लू को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पीटने के बाद हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


रामशंकर मूल रूप से हरदोई (यूपी) का रहने वाला था। वह कई साल से सेक्टर-8 बाईपास झुग्गी बस्ती में रहता था। वह गाड़ियों की धुलाई का काम करता था।

कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पीटने के बाद हाईवे जाम कर दिया

young man dead in car accident, hi way jam

रविवार सुबह करीब छह बजे वह काम पर निकला था। सड़क पार करते समय बल्लभगढ़ की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पीटने के बाद हाईवे जाम कर दिया।

एसएचओ सेक्टर-सात थाना भारत सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर चालक मुकेश निवासी मथुरा (यूपी) के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed