फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The car theft gang arrested, and recovered 11 cars

गिरफ्त में कार चोरी करने वाला गैंग, 11 कार और सामान बरामद

Sat, 28 May 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 28 May 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
The car theft gang arrested, and recovered 11 cars
Car Thief

सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच टीम ने कार चोरी गैंग के छह सदस्यों को पकड़ 11 पूरी और 4 खुली हुई कारें बरामद कीं। गैंग में दो लोग कार चुराते थे और चार लोग इन कारों को खरीद कर ठिकाने लगाने का काम करते थे।

विज्ञापन


इन सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीसीपी मुख्यालय वीरेंद्र विज ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद को कुछ दिन पहले मुखबिर ने सूचना दी थी कि कार चोर बाइक से आते हैं और घटना को अंजाम दे फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पिछले दिनों शहर में चोरी हुई कारों की जांच पड़ताल शुरू की। कुछ सीसीटीवी फुटेज में कार चोरों की हुलिया पहचान में आ गई थी। इसके बाद कार चोरी की संभावित जगहों पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


22/23 के चौक  पर रात में कार चोरी करने आए राजेश गिरि निवासी सिकरोल जिला मऊ (यूपी) और सागर निवासी गांव महेपा जागीर बुलंदशहर (यूपी) को पकड़ा गया। उनके पास से कार का लॉक खोलने में इस्तेमाल होने वाले प्लास, रेती, जंबूरा, पेचकस और मास्टर चाभियां बरामद हुई थीं।

रिमांड पर पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी की कार वह दिनेश उर्फ सोनू निवासी अमरोहा (यूपी), इरफान, नजब खां  निवासी मुरादाबाद, यूपी और नईम निवासी उधमसिंह नगर उत्तराखंड को चोरी की कारें बेचते हैं।


यह लोग कारों को काट कर उनका सामान बेचते हैं। पुलिस ने इन चारों को भी गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों की निशानदेही पर 11 कार और 4 कारें कटी हुई हालत में बरामद की गईं। नईम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed