फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pooja Tiwari case: custody of Inspector Amit compleft, will appear in court

पूजा तिवारी मामला : इंस्पेक्टर अमित की न्यायिक हिरासत पूरी, अदालत में होगा पेश

Tue, 24 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 24 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pooja Tiwari case: custody of Inspector Amit compleft, will appear in court
- फोटो : अमर उजाला

पत्रकार पूजा तिवारी की मौत के मामले में जेल में बंद इंस्पेक्टर अमित की न्यायिक हिरासत आज पूरी हो रही है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। अमित के वकील उसकी जमानत के लिए अर्जी दे सकते हैं, चौदह दिन में जांच कहां पहुंची और केस में क्या नए तथ्य मिले पुलिस इसकी जानकारी न्यायालय को देगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि सेक्टर 46 स्थित सद्भावना अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की बालकनी से संदिग्ध हालात में गिरने से पत्रकार पूजा तिवारी की मौत हो गई थी। पिता रवि तिवारी ने डॉक्टर दंपति के खिलाफ बेटी को आत्महत्या करने को मजबूर करने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पूजा के दोस्त भरत ने घटना से कुछ देर पहले उसके बीच हुई बातचीत का ऑडियो जारी किया था। इसमें पूजा की इंस्पेक्टर अमित से किसी बंकी नाम के युवक को लेकर हुआ विवाद भी रिकॉर्ड हुआ था। पूजा की मुंहबोली भाभी ने भी इंस्पेक्टर अमित पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया था। पूछताछ में अमित ने घटना के पहले पूजा से विवाद होना कुबूल किया था। अमित को चार दिन की रिमांड के बाद 11 मई को न्यायालय में पेश किया गया था। जज ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मंगलवार को हिरासत की अवधि पूरी हो रही है। एसएचओ सूरजकुंड राजेंद्र सिंह ने बताया कि अमित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed