{"_id":"6a908d6634757d00930a94ef","slug":"husband-riding-a-motorcycle-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-wife-and-nephew-injured-ghaziabad-news-c-30-ali1006-963829-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी व भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी व भांजा घायल
विज्ञापन
अनूपशहर (बुलंदशहर)। रक्षाबंधन मनाने के लिए भांजे के साथ बाइक से घर लौट रहे जनपद संभल के गांव हिम्मतपुर थाना धनारी निवासी दंपती को बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी व भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी और भांजे की हालत गंभीर होने के चलते दोनों को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मृतक के रिश्तेदार प्रताप सिंह ने बताया कि राजकुमार उर्फ राजू (30 वर्ष) निवासी गांव हिम्मतपुर थाना धनारी जिला संभल परिवार के साथ नोएडा में रहते थे। बुधवार की रात में वह पत्नी अनीता (26 वर्ष), अनीता के रिश्ते के भांजे संदीप (8 वर्ष) के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए बाइक से गांव लौट रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह अनूपशहर क्षेत्र में अनूपशहर-बुलंदशहर बाईपास पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते तीनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही राजकुमार की मौत हो गई। अनीता और संदीप की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पिकअप चालक ने दिखाई इन्सानियत, पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। तभी वहां से गुजर रहे एक पिकअप चालक ने राहगीरों की मदद से तीनों को संभाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पिकअप चालक ने ही अस्पताल स्टाफ और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीओ अनूपशहर भरत सोनकर का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, अन्य माध्यमों से अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।