{"_id":"573de3604f1c1bf857ac7215","slug":"policeman-implicated-in-the-case-one-and-a-half-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ने फंसाया फर्जी केस में, डेढ़ लाख रुपये वसूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी ने फंसाया फर्जी केस में, डेढ़ लाख रुपये वसूले
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर गांव में रहने वाले महेश ने गांव में ही रहने वाले एक पुलिसकर्मी पर रंजिशन उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत भी पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी है।
विज्ञापन
महेश का आरोप है कि फरवरी 2012 में हुए चुनाव में रंजिश की वजह से पुलिसकर्मी ने उनके बेटे को ट्रैक्टर चोरी के झूठे केस में फंसवा दिया था। मामला रफा-दफा करने के लिए पुलिसकर्मी ने डेढ़ लाख रुपये भी लिए, लेकिन बेटे को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की तो पुलिसकर्मी नाराज हो गया और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनके परिवार को परेशान कर रहा है। अभी तक उनके परिवार पर बारह से ज्यादा झूठे केस दर्ज करवाए हैं। अब सीआईए तीस में झूठा केस दर्ज कर उनके परिवार को तंग करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस आयुक्त के नहीं मिलने पर पीड़ित ने उनके रीडर को शिकायत दी।
विज्ञापन