फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   molestation and fight in a family programme in faridabad

छेड़छाड़ के आरोप के बाद पारिवारिक कार्यक्रम में चले लाठी-डंडे

Sat, 23 Apr 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
molestation and fight in a family programme in faridabad

पारिवारिक कार्यक्रम में शराब का दौर चलने के बाद एक ही परिवार के सदस्य आपस में किसी बात को लेकर उलझ गए। बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों से लाठी, डंडे और धारदार हथियार निकल आए। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


विल अस्पताल से रेफर किए जाने पर परिजनों ने उसे सेक्टर 16 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल का बयान दर्ज नहीं होने और किसी भी पक्ष के थाने नहीं पहुंचने की वजह से पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


भूपानी थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात एक घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नशेबाजी के बाद परिवार के किसी सदस्य ने दूर की रिश्तेदार महिला से छेड़छाड़ कर दी। इस पर बात बढ़ गई और झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा पक्ष महिला से छेडख़ानी की बात से इनकार करता रहा। इस पक्ष का आरोप है कि उनके घर में घुस कर हमला किया गया। एसएचओ भूपानी हेमंत ने बताया कि घायल व्यक्ति के बयान नहीं दर्ज नहीं किए जा सके हैं। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed