फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   journalist pooja mobile and laptop is missing after her suicide amit send police custody

मौत के बाद से पूजा का मोबाइल व लैपटॉप गायब, पुलिस अमित से पूछेगी इसका राज

Fri, 06 May 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नफरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, नफरीदाबाद Updated Fri, 06 May 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
journalist pooja mobile and laptop is missing after her suicide amit send police custody
पूजा त‌िवारी ने क‌ी आत्महत्या - फोटो : फेसबुक
पत्रकार पूजा तिवारी की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर अमित को पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस अमित से पूजा के लापता हुए कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


लैपटॉप में पूजा की ईमेल डिटेल, सोशल साइट अकाउंट पर की गईं पोस्ट और उसके कई मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पुलिस को मौत से जुड़े काफी सबूत हाथ लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-46 स्थित सद्भावना अपार्टमेंट में रहने वाली पत्रकार पूजा तिवारी की रविवार रात फ्लैट नंबर 509 की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी। उस समय फ्लैट में इंस्पेक्टर अमित और पूजा की पत्रकार सहेली अमरीन खान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ समय पहले ही बंकी नामक एक पुरुष मित्र को लेकर पूजा तिवारी और इंस्पेक्टर अमित के बीच विवाद हुआ था। पूजा ने लखनऊ में रहने वाले अपने दोस्त भरत से इस बारे में फोन पर बातचीत की थी।

घटना के बाद से गायब हैं लैपटॉप और मोबाइल फोन

journalist pooja mobile and laptop is missing after her suicide amit send police custody
पूजा तिवारी

इंस्पेक्टर अमित ने बीच में फोन छीन कर भरत से बंकी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी। इस पर दोनों में विवाद होने लगा और कॉल काट दी गई थी। जांच-पड़ताल में इंस्पेक्टर अमित के पूजा तिवारी से संबंध होने की बात सामने आई थी।

पुलिस के मुताबिक, पूजा कई मोबाइल फोन और लैपटॉप रखती थी जो घटना के बाद से गायब हैं, इन वजहों से अमित संदेह के घेरे में आ गया है। बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने अनखीर चौकी पहुंचे इंस्पेक्टर अमित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को सीजेएम तरुण सिंघल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान अदालत में भीड़ लगी रही। एसीपी बल्लभगढ़ गजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के लैपटॉप, मोबाइलों से काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

अमित-पूजा संबंधों को खंगाल रही पुलिस 

journalist pooja mobile and laptop is missing after her suicide amit send police custody

पत्रकार पूजा तिवारी और इंस्पेक्टर अमित कुमार के संबंधों को उजागर करने वाली मुंहबोली भाभी एनआईटी पांच निवासी ऊषा भाटिया को पुलिस ने शुक्रवार को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया।

डीसीपी एनआईटी पूर्णचंद पंवार के कार्यालय में सीआईए टीम और खुद डीसीपी ने काफी देर तक उनसे पूछताछ की। मालूम हो कि ऊषा भाटिया ने पूजा और अमित की शादी होने और दोनों के दंपति के रूप में रहने का दावा किया था।

पुलिस उनके बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है। शुक्रवार को डीसीपी पूर्णचंद पंवार ने उनसे पूजा और अमित के बीच रिश्तों की जानकारी ली।

ऊषा पत्रकार पूजा को कब से जानती हैं, पूजा और अमित की उनसे कब पहचान हुई, अमित से रिश्ते के बारे में पूजा ने उन्हें क्या बताया, आखिरी बार उनकी और पूजा की मुलाकात कब हुई थी, क्या इस मुलाकात में पूजा ने अपने रिश्तों के बारे में कोई बात की थी, दोनों के बीच रिश्ते मधुर थे या लड़ाई झगड़ा होता रहता था आदि सवाल पूछे गए।

ऊषा के मुताबिक उन्होंने अपनी जान का खतरा होनें की आशंका जताते हुए सुरक्षा देने की अपील की थी। डीसीपी ने अपना नंबर देते हुए कोई भी समस्या होने पर कॉल करने और तुरंत सहायता पहुंचने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed