फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud of rupees 3.57 lakh, in the name of low intrest home loan

सस्ते होम लोन का झांसा देकर ठग लिए 3.57 लाख रुपये

Thu, 26 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 26 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
fraud of rupees 3.57 lakh, in the name of low intrest home loan

सस्ती दर पर होम लोन का झांसा देकर ठगों ने भांखरी गांव निवासी मनोज सिंह से 3.57 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने सारन थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मनोज सिंह के मुताबिक, पिछले दिनों उन्हें एक फोन आया।

विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद का एक फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए सस्ती दर पर होम लोन दिलाने की बात कही। मनोज ने होम लोन लेने की इच्छा जताई तो उसने कंपनी की कुछ शर्तें उन्हें बताईं। उन्हें बताया गया कि इंश्योरेंस के लिए बैंक में कुछ रकम जमा करानी होगी।
विज्ञापन


उन्हें एक बैंक खाते का नंबर देकर उसमें रकम जमा कराने को कहा गया। मनोज सिंह ने पत्नी के नाम से लोन का आवेदन कर बीमा की बताई गई रकम खाते में जमा करवा दी। अगले दिन कंपनी से फोन आया कि सिक्योरिटी डिपॉजिट कराएं, इसके बाद लोन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वह रकम भी जमा करवा दी। उनका आरोप है कि कंपनी ने विभिन्न बहानों से उनसे पांच बार में 3.57 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवाए, लेकिन लोन नहीं मिला। फोन करने वालों ने अपने नाम नितिन वर्मा, मोहित कुमार शर्मा, विवेक शर्मा, रोहित वर्मा और संजय श्रीवास्तव बताए थे। एसएचओ सारन इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed