फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   after four murder in faridabad marriages affected

जहां से उठनी थीं दो डोलियां वहां से उठे चार जनाजे, शहनाई की गूंज की जगह पसरा मातम

Fri, 27 May 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 27 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
after four murder in faridabad marriages affected
- फोटो : अमर उजाला

गांव उटावड़ के जिस घर से बृहस्पतिवार को दो डोलियां उठनी थीं वहां से चार जनाजे निकलते देख हर दिल रो पड़ा। जो टेंट बारातियों व मेहमानों के बैठने के लिए लगाए गए थे, वहां अब पुलिस के जवान चौकसी के लिए बैठे थे।

विज्ञापन


गांव नसीर की दो पुत्रियों की शादी बृहस्पतिवार को होनी थी। जिसके लिए बुधवार से ही घरवाले तैयारी में जुटे थे। शामियाने तो बुधवार को ही लग चुके थे। खानसामें भी पकवान बनाने की तैयारी में जुटे थे लेकिन बुधवार दोपहर हुई वारदात में परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद से अब घर के आंगन में शहनाई की गूंज नहीं सुनाई दे रही वहां तो बस मातम पसरा है।
विज्ञापन


गांव उटावड़ निवासी कांग्रेसी नेता बिलाल अहमद ने बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में बताया कि आज मरहूम दीन मोहम्मद के परिवार में नसीर की दो बेटियों का निकाह था। दीन मोहम्मद व हरियाणा पुलिस के दरोगा याहया के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने गए परिजनों को सामने से मारी गोली

after four murder in faridabad marriages affected

बुधवार दोपहर अचानक एक बच्चे ने याहया पक्ष के एक युवक पर पिटाई करने का आरोप लगाया। जिस पर परिवार के लोग तैश में आ गए। दीन मोहम्मद पंचायती आदमी थे।

वक्त की नजाकत को समझते हुए वे याहया के परिजनों को समझाने चले गए। लेकिन याहया पर तो जैसे खून सवार था, उसने दीन मोहम्मद को सीधे गोली मार दी। जिसमें दीन मोहम्मद की उसी पल मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज पर जब दीन मोहम्मद के परिजन मौके पर पहुंचे तो तीन और लोगों वसीम, रज्जाक व हामिद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed