फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गिरवी प्लॉट बेचने का करार कर हड़पे डेढ़ करोड़ रुपये

गिरवी प्लॉट बेचने का करार कर हड़पे डेढ़ करोड़ रुपये

Fri, 11 Jan 2019 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
गिरवी प्लॉट बेचने का करार कर हड़पे डेढ़ करोड़ रुपये
गिरवी प्लॉट बेचने का करार कर हड़पे डेढ़ करोड़ रुपये
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बैंक के पास गिरवी रखे प्लॉट को बेचने और डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने सेक्टर-10 डीएलएफ निवासी तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

बल्लभगढ़ निवासी रोहित गुप्ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने सेक्टर-10 स्थित एक प्लॉट को खरीदने के लिए सेक्टर-10 डीएलएफ निवासी पवन गोयल, राजेश्वर गोयल, कमलेश गोयल, नीलम गोयल व एकता गोयल के साथ करार किया था। प्लॉट के लिए 1.65 करोड़ में सौदा तय हुआ था। उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये रजिस्ट्री से पहले चुका दिए थे, शेष राशि का भुगतान रजिस्ट्री के समय किया जाना था। मगर रजिस्ट्री से कुछ समय पहले ही उन्हें जानकारी मिली कि गोयल परिवार ने इस प्लॉट को बैंक के पास गिरवी रख ऋण ले रखा था। ऋण नहीं चुका पाने के कारण बैंक ने उन्हें डिफाल्टर घोषित कर प्लॉट पर कब्जा ले लिया था। इस बारे में रोहित गुप्ता ने पवन गोयल से बात की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी और पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर रोहित गुप्ता ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर बृहस्पतिवार को थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने पवन गोयल, राजेश्वर गोयल, कमलेश गोयल, नीलम गोयल व एकता गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed